ख़लीफ़ाओं के ख़ुदाई नेतृत्व के अधीन अहमदिया मुस्लिम जमाअत मानवता की भलाई के लिए प्रयास कर रही है। यह आंहज़रत सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम के समय में की जाने वाली सेवाओं और प्रयासों के समान हैं। अहमदिया मुस्लिम जमाअत अपनी स्थापना के समय से ही इस भलाई के कार्य में बढ़-चढ़ कर भाग लेती आई है। हमारे मिश्नरी प्रत्येक स्थान पर मानवता को संमार्ग की ओर निमन्त्रण देते चले आए हैं। इस मार्ग में उन्होंने बहुत क़ुर्बानियाँ प्रस्तुत की हैं।
अहमदिया मुस्लिम जमाअत दुनियाभर में स्कूलों का निर्माण, होम्योपैथी और अन्य क्लीनिक्स तथा अस्पताल जैसे नूर अस्पताल, फ़ज़ल-ए-उमर अस्पताल और ताहिर हार्ट इंस्टिट्यूट का निर्माण कर के मानवता की सेवा कर रही है। हज़ारों-हज़ार ज़रूरतमंदों का बिना किसी भेद-भाव के उपचार हो रहा है। चिकित्सक मानवता की सेवा के लिए अपने समय की क़ुर्बानियाँ कर रहे हैं।
1917 ई० में अहमदिया मुस्लिम जमाअत भारत ने स्थानीय लोगों को चिकित्सकीय सहायता और स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराने के लिए क़ादियान में नूर अस्पताल की स्थापना की। पिछले 100 वर्षों में नूर अस्पताल ने लोगों की बदलती ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए काफ़ी प्रगति कर ली है। 2017 में नूर अस्पताल की स्थापना को 100 वर्ष पूरे हुए।
इस अस्पताल का इतिहास अहमदिया जमाअत के संस्थापक हज़रत मिर्ज़ा ग़ुलाम अहमद मसीह मौऊद अलैहिस्सलाम जो कि 1835 ई० में पैदा हुए, के मुबारक दौर तक जाता है। ऐसे समय में जब क़ादियान में कोई अस्पताल नहीं होता था आप अलैहिस्सलाम पूर्ण कृपालुता और खुले दिल से क़ादियान और आस-पास के लोगों को निःशुल्क दवाइयां देते थे। आप फ़रमाया करते थे :
“To provide medical assistance to sick & patients is a work of great reward. A true believer should not be lazy or careless in these works.”
नूर अस्पताल जमाअत अहमदिया का प्रथम एलोपैथिक अस्पताल है जो क़ादियान में स्थापित किया गया। इसके बाद जमाअत ने दुनिया के विभिन्न भागों में विशेषतः तीसरी दुनिया और अफ़्रीकन देशों में ग़रीबों और ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए अन्य अस्पताल स्थापित किए।
आज नूर अस्पताल अपने क्षेत्र में एक प्रसिद्ध और मान्य अस्पताल है। अहमदी डॉक्टर जिन्होंने विभिन्न चिकित्सकीय विभागों में Specialize किया है उन्होंने इस अस्पताल में सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। अस्पताल मरीज़ों की सहायता के लिए नवीन उपकरणों से लैस है। यहाँ के डॉक्टर न केवल चिकत्सकीय सहायता देते हैं अपितु अपने मरीज़ों का विशेष ध्यान रखते हैं और उनके शीघ्र स्वास्थ्य के लिए ख़ुदा से दुआ भी करते हैं क्योंकि हमारी आस्था है कि डॉक्टर तो केवल इलाज कर सकते हैं परन्तु स्वास्थ्य तो अल्लाह ही देता है। इस ईमान (विश्वास) के कारण अस्पताल ने भयानक बीमारियों से मरीज़ों के चमत्कारिक रूप से ठीक होने का अवलोकन किया है।
आज नूर अस्पताल में निम्नलिखित सुविधाएं उपलब्ध हैं:
ENT, Ophthalmic, Orthopedic, Ultrasonography, Dental, Physiotherapy, X-ray & ECG, Cardiology, Nephrology, Laboratory (for all kind of Tests), Dialysis Center, Homeopathic Department.
नूर अस्पताल विभिन्न Healthcare specialties उपलब्ध करवा रहा है जैसे cardiology, ophthalmology, orthopedics, Pediatrician, Lung specialist, neurologist etc.
नूर अस्पताल में मरीज़ों की देख-भाल के लिए चौबीस घंटे emergency service और paramedical facilities उपलब्ध हैं जैसे Laboratory, X-ray, E.C.G, TMT Ambulances service। नूर अस्पताल में कुल स्टाफ़ की संख्या 98 है। 4 अहमदी डॉक्टर हैं, 6 Specialized visiting Doctors. नूर अस्पताल मुफ़्त में होम्योपैथी का उपचार भी उपलब्ध कराता है जो बहुत उपयोगी और सस्ता है। जमाअत ने हिंदुस्तान के विभिन्न शहरों और गाँव में होम्योपैथी डिस्पेंसरियां स्थापित की हैं जिन में निःशुल्क इलाज होता है।